Lucknow News: जमीन पैमाईश को लेकर चली गोलियां, तीन लोगों की मौत

Lucknow News: जमीन पैमाईश को लेकर चली गोलियां, तीन लोगों की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ (Lucknow News) के मलिहाबाद मोहम्मद नगर में जमीन की पैमाईश को लेकर खूनी खेल हो गया। इसमें दंपति और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें फरदीन (55), हंजला पत्नी फरदीन (40) और ताज खा पुत्र फरदीन (20) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हंजला की गोली लगने से मौके पर भी मौत हो गई। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक मोहम्म्द नगर में रहने वाले फरदीन का परिवार के ही लल्लन से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को लल्लन और उसके साथियों का वीर फरदीन से विवाद हुआ। विवाद के दौरान लल्लन और उसके साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से फरदीन उसकी पत्नी और एक ताज नाम के युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल राज और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पड़ताल शुरू की

Lucknow News: देवरिया में भी हुआ था ऐसा कांड

उत्तर प्रदेश के देवरिया के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसमें सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण दुबे के अलावा सलोनी, नंदिनी और गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले के आरोपी प्रेमचंद यादव समेत इस मामले के लिए दोषी मानते हुए शासन ने लगभग एक दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी।

https://youtu.be/TQLFraVz9Qs?si=YcPE-cMVPLxiv5A5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें