lucknow news: नवरात्र के पहले चमका चंद्रिका धाम, दो दिवसीय सफाई अभियान से मंदिर परिसर हुआ स्वच्छ

lucknow news: नवरात्र के पहले चमका चंद्रिका धाम, दो दिवसीय सफाई अभियान से मंदिर परिसर हुआ स्वच्छ
Facebook
X
WhatsApp

lucknow news: नवरात्र के पहले प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दो दिवसीय सघन सफाई अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत मंदिर परिसर की समस्त सड़कों, गलियों, सुधन्वा-कुंड, बारादरियों और धर्मशालाओं के आसपास जमा कूड़े कचरे को साफ किया जा रहा है।

सघन सफाई अभियान के तहत शनिवार को मंदिर परिसर की समस्त सड़कों और गलियों की साफ-सफाई की गई। सड़कों के किनारे जमा कूड़े के बड़े-बड़े ढेर हटाए गए। साथ ही, सड़कों के किनारे लगी झाड़-झंखाड़ काटी गई।

सफाई अभियान के तहत सुधन्वा-कुंड, बारादरियों और धर्मशालाओं के आसपास जमा कूड़े कचरे को साफ किया गया। मेला परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई-सफाई भी हुई।

सफाई अभियान में दर्जनों स्वयंसेवकों के साथ एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक लोडर, एक लेबलर व दो अन्य ट्रैक्टर शामिल थे।

lucknow news दो दिवसीय सघन सफाई अभियान

सघन सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी राकेश सिंह चौहान एवं वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि यह सफाई अभियान सीतापुर के एमएलसी एवं मां चन्द्रिका देवी मेला विकास समिति के संरक्षक पवन सिंह चौहान की प्रेरणा से चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं माता रानी के भक्तगण अपना योगदान दे रहे हैं।

सोमवार को भी सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक मंदिर के सामने वाली मार्किट और मंदिर के पीछे सभी बरादरियों की विशेष रूप से सफाई की जाएगी। सघन सफाई अभियान में सभी भक्तगण अपना योगदान दे सकते हैं। नवरात्र मेले के पहले पहले पूरे मेला प्रांगण को संपूर्ण स्वच्छ बनाने का लक्ष्य है।

रिपोर्ट- अमरेन्द्र सिंह

https://youtu.be/sEVl2muZJZk?si=WpLv7EzRu4KqOlJR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें