Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास चल रहीं अवैध मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों पर भी लगाम लगायी जाएगी। यह बातें लखनऊ के मंडलायुक्त रोशन जैकब ने पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में कही।
चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, सरकार गठन पर स्थिति स्पष्ट करने की उठाई मांग. #India24x7livetv #NewsUpdates #JharkhandCM #JharkhandPolitics #ChampaiSoren pic.twitter.com/SKt7YxtFI1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 1, 2024
बैठक में एयरपोर्ट के आस पास हो रहे अवैध निर्माण को लेकर चिंता जतायी गई। बैठक में एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पर अंकुश लगाने की मांग उठायी। बैठक में एयरपोर्ट के चारों ओर अवैध निर्माण, अवैध मांस की दुकानें, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों, इमारतों, संरचनाओं, हवाई अड्डे के आसपास पानी के जमाव, साथ ही कचरे के निस्तारण पर भी बात हुई।
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि गंदगी व मांस मछली की दुकानों की वजह से पक्षी व वन्यजीव हवाई अड्डे के करीब आते हैं। हवाई अड्डे की टीम ने आयुक्त को हवाई क्षेत्र के अंदर और शहर की तरफ बरसाती नाले के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। इसे शहर के मुख्य नाले से जोड़ने की मांग की। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने और समस्या का समाधान करने का आदेश दिया।

Lucknow News : बैठक में शामिल हुए ये अधिकारी
हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में नागरिक उड्डयन महानिदेशक, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, एटीसी, एयरलाइंस के प्रतिनिधि, राजस्व विभाग, एलडीए, यपी पुलिस तथा वन विभाग के भी अधिकारी शामिल हुए।

Lucknow News : प्रतिबंध के संभावित कारण
मांस मछली की दुकानों से निकलने वाली गंदगी और बदबू से पक्षी और वन्यजीव आकर्षित होते हैं, जो विमानों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
अवैध मांस मछली की दुकानें हवाई अड्डे के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं।
अवैध निर्माण भी विमानों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

Lucknow News : प्रतिबंध के संभावित प्रभाव
इससे हवाई अड्डे के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण में सुधार होगा।
इससे विमानों के संचालन में भी सुगमता होगी।
इससे मांस मछली की दुकानों से जुड़े लोगों को रोजगार में भी नुकसान हो सकता है।

Lucknow News : आगे की कार्रवाई
मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को अवैध मांस की दुकानों को हटाने और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए।









