Lucknow News: भतीजी के निकाह में हर्ष फायरिंग से ‘खुशियां मातम में बदलीं’, गोली लगने से चाचा की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: काकोरी के गहलवारा गांव में दूध कारोबारी चांद बाबू की बेटी के निकाह के बाद विदाई समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में घर के सामने सड़क से गुजर रहे उनके बुजुर्ग फुफेरे भाई शमशेर (70) के पेट में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (Lucknow News) घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गोली कैसे और किसने चलाई अभी तक यह नहीं पता चल सका है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि गहलवारा गांव में चांद बाबू उर्फ चंदू की बेटी नाजली की बुधवार दोपहर बारात आई थी। (Lucknow News) देर शाम विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के ही शमशेर कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर करीब साढ़े आठ बजे चंदू के घर के सामने से जा रहे थे।
कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे तभी अचानक एक गोली उनके पेट की दाहिनी तरफ आ लगी। गोली लगने से शमशेर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन फानन में परिजन व ग्रामीण इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।

image 179

इसके बाद परिवारजन शमशेर का शव गांव वापस ले आये। सूचना के बाद एसीपी काकोरी शकील अहमद, इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है।
एसीपी ने बताया कि मृतक के बेटे नफीस की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (Lucknow News) आरोपित की तलाश में तीन टीम लगाई गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। उधर वारदात के बाद से निकाह वाले घर में मातम फैल गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें