Lucknow News: लखनऊ जेल में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ में जेल भेजे गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों का माती चौकी पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही। परिजनों ने हंगामा भी किया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। युवक के परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं। परिजनों ने मुआवजे और दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग करते हुए कहा है कि कार्रवाई होने तक वह युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

जानकारी के मुताबिक गैरजमानती वारंट NBW में युवक अनुज यादव को जेल भेजा गया था। जेल में युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। (Lucknow News) जब हालत नहीं सम्हली तो जेल प्रशासन आनन फानन में अस्पताल लेकर भागा। बलरामपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद घर वालों को सूचना दी गई तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन में घर वाले भागकर पहुंचे और युवक की लाश देखकर कोहराम मच गया। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी है।

दूसरी घटना में कानपुर में जेल में बंद कैदी ने खुद पर वार करके घायल कर लिया। वारदात के बाद जेल में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि कैदी ने अपनी गर्दन पर थाली से वार कर के खुद को घायल कर लिया। (Lucknow News) घायल को उर्सला अस्पताल में करवाया गया है। युवक को दो बेटियों की हत्या मामले में जेल भेजा गया था। घायल कैदी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें