Madrasas News: मदरसों में रविवार की छुट्टी का धर्मगुरुओं ने किया विरोध

Facebook
X
WhatsApp

Madrasas News: मदरसा बोर्ड बैठक में मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को अवकाश की जाने के प्रस्ताप पर धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। (Madrasas News) दारुल उलूम फिरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि जुमे के बजाय इतवार को छुट्टी करने का सुझाव सही नहीं होगा, क्योंकि मदरसों में पढ़ने वालों को इमामत भी करनी होती है और जुमे के भी काम अंजाम देने होते हैं, इसलिए मदरसा बोर्ड की तरफ से मदरसों की छुट्टी जुमे को ही रखा जाए तो बेहतर है।

आपको बता दे की ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मदरसा बोर्ड को लेकर जो प्रस्ताव पास किए गए हैं, उस पर मैं ऐतराज करता हूं। (Madrasas News) जुमे की छुट्टी को इतवार में किए जाने पर का मैं विरोध करता हूं अगर मदरसों की छुट्टी रविवार को होने लगी तो मदरसों और सरकारी स्कूलों में फर्क क्या रह जाएगा। मदरसों के बच्चों के लिए अगर ड्रेस कोड लागू होगा तो उसको कौन मुहैया कराएगा। मदरसों के वजूद को खत्म करके अगर उसमें तालीम की बात की जाएगी तो मैं इसकी खिलाफत करता हूं।

13 19
Madrasas News: मदरसों में रविवार की छुट्टी का धर्मगुरुओं ने किया विरोध

अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया

वंही मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, न ही कोई प्रस्ताव पास हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। (Madrasas News) बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ है। बैठक में सिर्फ सुझाव और प्रस्ताव मिलने थे, इसलिए बैठक बुलाई गई थी। डॉ. इफ्तिखार ने कहा कि जो भी फैसला होगा वो आने वाले दिनों में होने वाली मदरसा बोर्ड की बैठक में लिए जाएंगे।

12 36
Madrasas News: मदरसों में रविवार की छुट्टी का धर्मगुरुओं ने किया विरोध

अगली बैठक में हो सकता है फैसला

यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि अरबी, फारसी मदरसा, मान्यता प्रशासन और सेवा नियमावली 2016 में बदलाव के लिए यह बैठक बुलाई थी। (Madrasas News) इस बैठक में शामिल हुए लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। इसमें यूनिफॉर्म समेत यूपी के मदरसों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश न देकर रविवार को दिए जाने की मांग की गई है, लेकिन अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया है, क्योंकि कुछ लोगों के द्वारा इसका विरोध भी किया गया है। अगली बैठक में सबकी सहमति के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

https://youtu.be/PWqSWVrA6lM

ये भी पढ़े -https://crimecomplaint.com/basti-news-everyone-was-surprised-to-see-the-unique-toilet-photo-went-viral/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें