Magh Mela: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रद्धालु और कल्पवासी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। मेला प्रशासन ने अनुमान जताया है कि इस अवसर पर लगभग दो से ढाई करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। इस विशाल भीड़ को ध्यान में रखते हुए 24 स्नान घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। (Magh Mela) इसके अलावा हाईटेक रिस्पॉन्स प्लान लागू कर आधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। नदी की धारा में बदलाव के कारण घाटों में कुछ संशोधन किए गए हैं।
स्नान घाटों और मार्गों पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। प्रशासन ने किसी को भी सोने की अनुमति न देने, पैनिक स्थिति उत्पन्न न होने और संचार के लिए वायरलेस सेट के अनिवार्य उपयोग का निर्देश दिया है। (Magh Mela) मकर संक्रांति से पहले बुधवार को ही संगम में 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। श्रद्धालु सिर पर गठरी, हाथों में बैग और झोला लिए पैदल संगम की ओर बढ़ते नजर आए। मेला संतों, साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के विशाल समागम का केंद्र बन गया।
Also Read –telangana: तेलंगाना में 200 आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या, दो सरपंच समेत 9 पर केस
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के अनुसार घाटों और मार्गों पर आवश्यक कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया है। डीएम मनीष वर्मा ने जल पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। (Magh Mela) एसपी नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं को उनके आने वाले स्थान के नजदीकी घाट पर ही स्नान कराया जाएगा ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे।
ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए संवेदनशील चौराहों पर आठ मुख्य जाम स्थल चिन्हित किए गए हैं। इन्हें क्लियर रखने के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) बनाई गई है, जिसमें छह-छह सिपाही और एक वाहन शामिल हैं। (Magh Mela) टीसीआर की सूचना पर ये टीम तुरंत जाम स्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करेगी। सीओ स्तर के अधिकारी टीम की निगरानी करेंगे।
Also Read –Mayawati News: 2007 की राह पर मायावती! ब्राह्मण-क्षत्रियों को दिया बड़ा भरोसा, किया ये जरूरी वादा
सुरक्षा व्यवस्था भी कड़े स्तर की है। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के अनुसार, घाटों और मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कुल 12 कंपनी पीएसी, सात बाढ़ राहत पीएसी, दो एनडीआरएफ टीम, एसडीआरएफ, एंटी-माइंस की कंपनियां, दो एटीएस टीम, बीडीडीएस की छह टीम, दस एएस चेक टीम, छह आरएएफ कंपनी और यूपी 112 के वाहन (20 चार पहिया और 25 दो पहिया) तैनात हैं। (Magh Mela) इसके अलावा एक एसपी, आठ एएसपी, 17 सीओ, 6,169 दरोगा और सिपाही तथा 1,000 रिक्रूट आरक्षियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन व्यवस्थाओं के साथ प्रशासन का प्रयास है कि करोड़ों श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संगम में आस्था की डुबकी लगा सकें और मकर संक्रांति पर्व का उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।















