Maharashtra: अमरावती जिले के तालुका अंजनगांव सर्जी के वासन पंढरी इलाके में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार (4 मार्च) को सुबह करीब 11 बजे एक खेत में बने तालाब का पानी पीने के बाद 51 बकरियों की अचानक मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पंढरी मासमपुर की ‘मासूम महिला स्वयं सहायता समूह’ की महिलाएं रोज की तरह शिंगामोडी नदी के किनारे अपनी बकरियों को चराने ले गई थीं। (Maharashtra) जब बकरियों को प्यास लगी तो महिलाओं ने खेत मालिक किसान श्रीकांत रुचके से पानी पिलाने की अनुमति मांगी। किसान ने उन्हें खेत में बने तालाब का पानी पिलाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही बकरियों ने तालाब का पानी पिया, वे एक-एक कर जमीन पर गिरने लगीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। (Maharashtra) महिलाओं ने तुरंत गांव में फोन कर मदद मांगी और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक अधिकांश बकरियां दम तोड़ चुकी थीं।

Also Read –Maharashtra News: सड़क के निर्माण कार्य के लिए भूख हड़ताल का अल्टीमेटम
इस घटना में कुल 51 बकरियों की मौत हो गई, जिससे महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। (Maharashtra) इन महिलाओं ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से करीब 6 लाख रुपये का कर्ज लेकर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया था और उनकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर थी।
मृत बकरियों के कारण अब इन महिलाओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। (Maharashtra) घटना में प्रभावित महिलाओं में शमशाद बिन मोहम्मद रियाज, शाहनाज बिन वैद खा, जैबून बिन सलीमउद्दीन, हुस्ना बिन शेख हामिद, शमाबी इसराइल खा, शबाना बिन सलमान खा, शकीला बिन सैयद रियाजुद्दीन और सलामा बिन शेख इरफान शामिल हैं।
पीड़ित महिलाओं ने फार्म मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और नुकसान की भरपाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही थानेदार सूरज बोंदे तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा करवाया। साथ ही फोरेंसिक मेडिकल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
पुलिस का कहना है कि बकरियों की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, आर्थिक नुकसान से परेशान महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे उसी जहरीले पानी को पीने को मजबूर हो जाएंगी।
फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।















