UP News: शाहजहाँपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- रईस खान

होली पर्व की पूर्व संध्या पर दिनांक 02 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। (UP News) सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की।

WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.49 AM

Also Read –US Israel Iran Conflict: “तुरंत घर छोड़ो वरना मारे जाओगे!” इजरायल का 53 गांवों को अल्टीमेटम, हिजबुल्लाह का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर

होलिका दहन के अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण और उत्साह से परिपूर्ण रहा। (UP News) अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ और सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया। (UP News) साथ ही निर्देशित किया गया कि त्योहार के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Also Read –Barabanki: बाराबंकी में होली पर सख्ती: हाइवे पर चला विशेष चेकिंग अभियान, 10 वाहनों के चालान

शाहजहाँपुर पुलिस ने समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें