Maharashtra News: फेसबुक लाइव में शिवसेना उद्धव गुट के नेता का मर्डर, वीडियो वायरल

Maharashtra News: फेसबुक लाइव में शिवसेना उद्धव गुट के नेता का मर्डर, वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra News: बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस स्टेशन में शिंदे गुट के (Maharashtra News) नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और गोलीकांड ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है। घटना गुरुवार देर रात की है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की फेसबुक लाइव के दौरान ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

घटना को लेकर पुलिस तंत्र से लेकर सियासी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। महज एक हफ्ते के अंदर हुई इस घटना में महाराष्ट्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट विपक्ष के निशाने पर है। आरोपी की एक तस्वीर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सामने आने के बाद उद्धव गुट हमलावर है। वहीं, सत्ता पक्ष के लिए सफाई देना मुश्किल हो रहा है।

Maharashtra News: क्या है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव गुट) अभिषेक घोषालकर और आरोपी मॉरिस के बीच विवाद चल रहा था। पिछले दिनों दोनों के बीच समझौता हुआ था और दोनों साथ काम करने पर राजी हुए थे। गुरूवार रात को मॉरिस के बुलावे पर घोषालकर उसके दफ्तर पहुंचे थे। यहां दोनों मिलकर फेसबुक लाइव कर अपने पैचअप का संदेश दे रहे थे। मॉरिस घोषालकर को अपनी ओर से कुछ बोलने के लिए कहते हैं और खुद लाइव से हट जाते हैं। लाइव के दौरान अभिषेक कहते हैं कि उन्हें मॉरिस के साथ देखकर लोग हैरान होंगे।

हमारे बीच आपस में काफी मिस अंडरस्टैंडिंग रही हैं, लेकिन अब हम लोगों की बेहतरी के लिए मिल कर काम करेंगे। जो गरीब लोग हैं और जरूरतमंद हैं, उनके लिए हमें अच्छे काम करने हैं। ये तो एक शुरूआत है, आगे और अच्छे काम करने हैं। इसके बाद अभिषेक वहां से उठकर जाने लगते हैं, तभी मॉरिस उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। घोषालकर की चीख साफ सुनाई देती है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपी की तस्वीर सीएम शिंदे के साथ वायरल

शिवसेना उद्धव गुट के नेता की हत्या कर बाद में खुद सुसाइड कर लेने वाले आरोपी मॉरिस की एक तस्वीर सीएम एकनाथ शिंदे के साथ वायरल हो रही है। जिसके बाद से उद्धव गुट के नेता महाराष्ट्र सीएम पर हमलावर हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक्स पर दावा किया कि चार दिन पहले सीएम शिंदे अपने आधिकारिका आवास पर मॉरिस से मिले थे और उसे पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया था। आगे उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में गुंडा राज है। महाराष्ट्र के उपमुख्य़मंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडनवीस पूरी तरह विफल हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

https://youtu.be/O6zfUvtofgY?si=LoFEUXE1HLxnG4dZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें