Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Maharashtra News) आज एकदिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले उन्होंने नासिक एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक भव्य रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। प्रधानमंत्री पर जमकर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र पहुंचे पीएम मोदी, नासिक में कर रहे हैं रोड शो. #India24x7livetv #NewsUpdate #Maharashtra #PMModi pic.twitter.com/T8sbAXVLAm
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 12, 2024
Maharashtra News: गोदावरी नदी के तट पर आरती की
डेढ़ किमी लंबा रोड शो करने के बाद पीएम मोदी कालाराम मंदिर पहुंचे और गोदावरी नदी के तट पर आरती की। प्रधानमंत्री नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करने के बाद युवाओं को संबोधित भी करेंगे। 12 से 16 जनवरी चक चलने वाले इस फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार इसकी थीम ‘विषय विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें भाग लेंगी।










