Maharashtra: महाराष्ट्र में CM पद को लेकर हलचल तेज; शिंदे आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, शिवसेना नेता ने दिया संकेत

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बकरार है। (Maharashtra) सीएम और डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर लगातार सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला लेने के लिए मुंबई में होने वाली महायुति की अहम बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या शिंदे सरकार गठन के फैसले से नाराज हैं और इसलिए सतारा जिले में अपने गांव चले गए हैं। हालांकि, अब उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री परेशान नहीं हैं। (Maharashtra) वो बुखार और सर्दी से पीड़ित होने के कारण अपने पैतृक गांव चले गए।

Maharashtra: अगले 24 घंटे में लेंगे बड़ा फैसला

शिवसेना के एक दूसरे नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। (Maharashtra) हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी दिलचस्पी महाराष्ट्र की राजनीति में है। गुरुवार रात दिल्ली में जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तब भी वह अस्वस्थ थे।

image 257

महायुति के सहयोगी दलों भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के अपने गांव के लिए रवाना होने के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके चलते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने के एक हफ्ते बाद भी सरकार गठन में देरी हो रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी हो सकती है बैठक

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच बैठक के बारे में पूछे जाने पर, उदय सामंत ने जवाब दिया, ‘अगर बैठक में कोई जा नहीं सकता तो यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी हो सकती है। (Maharashtra) वह (शिंदे) परेशान नहीं हैं। दिल्ली में भी वह बुखार और सर्दी से पीड़ित थे। यह कहना गलत होगा कि वह परेशान हैं। किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर वह किसी अच्छी जगह (स्वास्थ्य कारणों से) गए हैं, तो यह निष्कर्ष निकालने का कोई मतलब नहीं है कि वह परेशान है।’

image 258

कब होगा शपथ ग्रहण?

संजय शिरसाट ने कहा, ‘कल महाराष्ट्र के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. महाराष्ट्र के सीएम का नाम आज आधी रात तक घोषित किया जाना चाहिए। मुझे जानकारी है कि शपथ ग्रहण समारोह दो दिसंबर को होगा।’

शिवसेना नेता ने कहा कि जब भी एकनाथ शिंदे को लगता है कि उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए तो वह अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। जब उन्हें (एकनाथ शिंदे को) कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वह अपने पैतृक गांव जाते हैं। कल शाम तक वह (एकनाथ शिंदे) बहुत बड़ा फैसला लेंगे।’

image 259

महा विकास अघाड़ी पर हमला

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने बताया है कि वह अगले दो दिनों में अपने विधायक दल के नेता पर फैसला करेगी और औपचारिकताओं के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए, शिरसाट ने कहा कि विपक्ष को सरकार गठन पर महायुति पार्टियों पर सवाल उठाने के बजाय चुनावों में अपने प्रदर्शन पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

https://youtu.be/ARmhgYRFALY?si=tjJ2fplmXnqIZi1K

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें