Mahua Moitra News : महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, लोकपाल ने कैश फॉर क्वेरी केस में CBI जांच का दिया आदेश ..

Mahua Moitra News : महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, लोकपाल ने कैश फॉर क्वेरी केस में CBI जांच का दिया आदेश ..
Facebook
X
WhatsApp

Mahua Moitra News : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. लोकपाल ने मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को निर्देश दिया कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोपों की जांच करे और छह महीने के भीतर अपना निष्कर्ष पेश करे.

मोइत्रा को पिछले साल दिसंबर में ‘‘अनैतिक आचरण’’ के लिए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था और उन्होंने अपने निष्कासन को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है. उन्हें पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है.

Mahua Moitra News : बीजेपी सांसद ने लगाए थे ये आरोप

लोकपाल का निर्देश भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे की उस शिकायत पर फैसला करते समय आया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोइत्रा ने दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार के बदले में लोकसभा में सवाल पूछे थे और उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था.

Lokpal ordered CBI investigation against Mahua, Nishikant Dubeys big claim

Mahua Moitra News : लोकपाल ने आदेश में क्या कहा ?

लोकपाल के आदेश में कहा गया, ‘रिकॉर्ड में मौजूद संपूर्ण सामग्री का सावधानीपूर्वक आकलन और उस पर विचार करने के बाद, इस तथ्य के बारे में कोई संदेह नहीं रह गया है कि आरपीएस (प्रतिवादी लोक सेवक) के खिलाफ लगाए गए आरोप, खासकर उनके पद के मद्देनजर बेहद गंभीर प्रकृति के हैं और अधिकतर आरोप ठोस सबूतों द्वारा समर्थित हैं.’

image 351

Mahua Moitra News : ‘सीबीआई सभी पहलुओं की जांच करें’

उसने आदेश में मोइत्रा का आरपीएस के रूप में जिक्र किया. लोकपाल पीठ में न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी (न्यायिक सदस्य) और सदस्य अर्चना रामसुंदरम और महेंद्र सिंह शामिल थे. उसने कहा, ‘हम सीबीआई को निर्देश देते हैं कि वह शिकायत में लगाए गए आरोपों के सभी पहलुओं की जांच करें और यह आदेश मिलने की तारीख से छह महीने की अवधि के भीतर जांच रिपोर्ट की एक प्रति जमा करें.’ दुबे ने एक्स पर यह आदेश साझा करते हुए लिखा, ‘सत्यमेव जयते, आज मेरी शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई को जांच का आदेश दिया ।

image 352

Mahua Moitra News : क्या है मामला ?

महुआ मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को 15 अक्टूबर 2023 को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि महुआ द्वारा लोकसभा में हाल के दिनों तक पूछे गए 61 प्रश्नों में से 50 प्रश्न अदाणी समूह पर केंद्रित थे।

CBI Inquiry Against Mahua Moitra Ordered By Lokpal : BJP MP Nishikant Dubey  - महुआ मोइत्रा मामले में लोकपाल ने दिए CBI जांच के आदेश - BJP सांसद निशिकांत  दुबे का दावा |

आरोप है कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी की ओर से अदाणी समूह पर निशाना साधने के लिए लोकसभा में सवाल पूछती थीं। उन्होंने दावा किया कि हीरानंदानी अलग-अलग स्थानों से एवं अधिकतर दुबई से सवाल पूछने के लिए मोइत्रा की लॉगइन आईडी का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आचार समिति के पास भेज दिया था।

https://youtu.be/ZZe9AqmWMNE?si=2icppPLlmgAPLqrV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें