Mainpuri News : ‘जिस दिन चाहेंगे गोली चलवा देंगे’, हाथ में पिस्टल लहराते अशवी यादव का वीडियो वायरल

Mainpuri News : ‘जिस दिन चाहेंगे गोली चलवा देंगे’, हाथ में पिस्टल लहराते अशवी यादव का वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Mainpuri News : मैनपुरी से फेमस यूट्यूबर अशवी यादव का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वह ‘यूपी में गोली चलवा देंगे’ पर रील बनाती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।

Mainpuri News : हाथ में पिस्टल लहराकर रील बनाती दिखी अशवी यादव

जिस दिन चाहेंगे गोली चलवा देंगे', हाथ में पिस्टल लेकर लड़की ने बनाई रील

मैनपुरी जिले से इस वक्त एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि एक युवती हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाती हुई दिखाई दे रही है। जब इस वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी तो कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है उसका नाम अशवी यादव है जोकि फेमस यूट्यूबर है। उनके हाथ में एक पिस्टल दिखाई दे रही है और वह पिस्टल के साथ में ’यूपी में गोली चलवा देंगे’ के गाने पर खूब झूमती हुई और पिस्टल लहराती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ-साथ उनके पीछे एक कार खड़ी है जिस पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है। अशवी यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

image 251

Mainpuri News : पुलिस ने कार्रवाई के आदेश किये जारी

वैसे तो यूपी पुलिस इस तरीके के वीडियो बनाने वाले लोगों के खिलाफ शुरू से ही कार्रवाई करती हुई दिखाई देती रही है लेकिन फेमस यूट्यूबर अशवी यादव का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे कि आखिरकार ऐसे लोग अपनी हरकतों से बात कब आएंगे।

image 252

लेकिन जब इस मामले की जानकारी पुलिस की वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच करा कर उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। वही अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो मैनपुरी के किस इलाके से शूट किया गया और उसको फिर शेयर किया गया। फिलहाल में पुलिस पूरे मामले को गंभीरता के साथ ले रही है.

https://youtu.be/yHSO5UQ-sOA?si=XxmtsPs7dzJDTSFx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें