Mathura News: वृन्दावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Mathura News: जनपद मथुरा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली वृन्दावन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसे लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में लगाया गया था। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त परिक्रमा मार्ग से राजपुर की ओर जाने वाले रास्ते के आसपास मौजूद है। (Mathura News) सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया।

Also Read –Bulldozers action: 32 बुलडोजर… 200 ट्रक मलबा… दिल्ली में रातभर चला ऑपरेशन क्लीन,मस्जिद के पास की इस कार्रवाई से मचा बवाल

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक पुत्र बबलू, निवासी राजपुर थाना जैत जनपद मथुरा के रूप में हुई है। (Mathura News) पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अभियुक्त लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी की गई। (Mathura News) इसके उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Also Read –India And America: कई देशों की ‘लंका’ लगाने वाली ताकत US Deep State भारत में हुई पस्त, ये है सुपरपावर की हार की पूरी कहानी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास अपराध से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें