Mayawati Nephew Akash Marriage: 26 को शादी, 28 को रिसेप्शन… शादी का कार्ड देखा क्या?

Facebook
X
WhatsApp

Mayawati Nephew Akash Marriage: पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस शादी के लिए कार्ड सभी मेहमानों को पहुंच चुका है. इसमें सांसदों के अलावा प्रदेश, मंडल और जिलों के पदाधिकारियों को कार्ड भेजा गया है. लेकिन इनमें कोई ऐसा नहीं है जो पार्टी से बाहर का हो. इसके अलावा शादी का कार्ड मायावती परिवार के करीबी रिश्तेदारों को भी भेजा गया है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह के बाद 28 मार्च को भी एक आयोजन है, लेकिन इस आयोजन में किसको बुलाया गया है और किसको नहीं, इस बात की जानकारी केवल चुनिंदा लोगों को ही है.

प्रज्ञा के राजनीति से दूर रहने के फैसले से उनका ससुराल पक्ष सहमत है. (Mayawati Nephew Akash Marriage) बल्कि खुद आकाश और मायावती की भी इच्छा है कि वह राजनीति से दूर रहें. इसलिए शादी के बाद उन्हें अपने कैरियर पर फोकस करने का भरपूर अवसर दिया जाएगा. इसमें मायावती के परिवार की ओर से कोई बाधा नहीं पैदा होने दी जाएगी.

अशोक सिद्धार्थ कई राज्यों में बसपा के प्रभारी रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी और आकाश की मंगेतर प्रज्ञा प्रोफेशन से डॉक्टर हैं और एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद अब वह एमडी की तैयारी में जुटी हैं. बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी उनका मुख्य फोकस कैरियर होगा.

बताया जा रहा है कि आकाश की शादी जिस लड़की से हो रही है वह बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं. अशोक सिद्धार्थ मायावती के करीबी हैं और उनकी सलाह पर ही उन्होंने साल 2008 में डॉक्टर की नौकरी छोड़ दी थी. उसके बाद वह पार्टी में शामिल हो गए थे. उसके बाद मायावती ने उन्हें एमएलसी बनाया और राज्यसभा की भी सदस्यता दिलाई.

मायावती के भतीजे आकाश की शादी 26 मार्च को होनी तय है. मायावती के करीबी सूत्रों की माने तो इस शादी में पार्टी नेताओं को तो कार्ड भेजा गया है, लेकिन दूसरे किसी दल के नेता को नहीं बुलाया गया है. इस बात को लेकर सभी राजनीतिक दलों में खूब कानाफूंसी हो रही है. बता दें कि आज ही आकाश की सगाई होनी है. शादी की सभी रस्में 26 मार्च को दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एंबियंस आइजलैंड स्थित ‘ए डॉट बाई जीएनएच’ में संपन्न होंगी.

https://youtu.be/i1eWMkuLlYI

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46535

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें