रिपोर्ट- उत्तम कुमार गुप्ता
Sitapur: महमूदाबाद सीतापुर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महादेवपुरम नगर इकाई द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह श्री प्रशांत जी (अवध प्रांत) का प्रेरणादायी पाथेय सभी स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में बिसवाँ जिले के जिला संघ चालक श्री राजाराम जी, जिला कार्यवाह देवेंद्र जी, जिला प्रचारक सुरेन्द्र जी, जिला शारीरिक प्रमुख पुनीत जी, नगर संघ चालक श्री आशाराम जी, नगर कार्यवाह देवेश जी, नगर प्रचारक चक्रपाणि जी सहित आञ्जनेय जी, राहुल जी, राधेश्याम जी, श्री रमेश बाजपेई जी, रितेश रस्तोगी जी तथा माननीय विधायक श्रीमती आशा मौर्या जी समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। (Sitapur) बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधुओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से संचलन करते हुए समाज को संगठन, संस्कार और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।

Also Read –Anushka Sharma Telugu Debut: अनुष्का शर्मा का होगा तेलुगु डेब्यू, Allu Arjun संग करेंगी काम
मुख्य वक्ता श्री प्रशांत जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पांच प्रमुख विषयों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व के प्रयोग और नागरिक कर्तव्यों—पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है। (Sitapur) उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन विषयों पर सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। (Sitapur) पुलिस क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह तोमर, कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर सहित भारी संख्या में पुलिस बल नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।














