Mirzapur News: यूपी बोर्ड एसजीएफआई स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मिर्जापुर के खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दो से सात अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मृत्युंजय सोनकर, आदित्य पाल, संविदा श्रीमाली और सृष्टि गुप्ता ने स्वर्ण पदक, जबकि श्रेया निषाद और प्रीति कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, डैफोडिल पब्लिक स्कूल के छात्र देवांश सोनकर ने सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ कोच शंभूनाथ सोनकर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी बीस अक्टूबर से कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में ताइक्वांडो संगठन के महासचिव रामू सोनकर एडवोकेट, दो बार राष्ट्रीय पदक विजेता वैशाली गुप्ता, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जिला संवाददाता शीतला प्रसाद बिंद









