MP News: विहीगांव सड़क बदहाल, अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ सोमवार से आमरण अनशन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- फिरोज कुरेशी

MP News: जिला अमरावती अंजनगांव सुर्जी तहसील क्षेत्र में खराब सड़कों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र के कई मार्ग जर्जर हालत में हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर अंजनगांव से दर्यापुर महामार्ग पर स्थित विहीगांव फाटा से गांव तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी डामर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

यह सड़क अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे यह जानलेवा बन गई है। (MP News) आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मरीजों, गर्भवती महिलाओं, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग मुसीबत का कारण बन गया है।

WhatsApp Image 2026 04 12 at 11.33.01 AM

ये भी पढ़ें –Sonbhadra News: भीषण हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मृतकों की हुई शिनाख्त

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज कुरैशी ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए उन्होंने कई बार सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग, अंजनगांव सुर्जी और उपविभागीय अधिकारी, दर्यापुर को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया। उनका आरोप है कि सड़क की जो मरम्मत की गई, वह भी बेहद घटिया स्तर की थी।

फिरोज कुरैशी और भगवान अभ्यंकर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। इससे नाराज होकर गांव के नागरिकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें –Bihar New CM Update 2026: CM BJP का, नीति नीतीश की! बिहार में नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार, निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम?

इसी के तहत फिरोज कुरैशी, भगवान अभ्यंकर, कुछ विद्यार्थी, पत्रकार और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता 13 अप्रैल (सोमवार) से आमरण अनशन पर बैठेंगे। (MP News) इस संबंध में तहसीलदार पुष्पा सोलंके, सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग, सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक गजानन लवटे सहित संबंधित विभागों को लिखित सूचना दी गई है।

ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का संपूर्ण डामरीकरण किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। (MP News) साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अनशन के दौरान किसी प्रकार की जानहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें