Mumbai Heavy Rain: मुंबई में बारिश का कहर! महाराष्ट्र में अब तक 7 लोगों की मौत, सड़कों पर बहने लगीं नदियां, रेड अलर्ट जारी

Facebook
X
WhatsApp
image 152

Mumbai Heavy Rain: देशभर में मॉनसून का असर अब और ज्यादा बढ़ गया है। जम्मू से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश हो रही है, और मुंबई में तो लगातार बारिश ने BMC के दावों की पोल खोल दी है। मुंबई में 8 घंटों के दौरान 177 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके कारण सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गईं। (Mumbai Heavy Rain) रोड पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं और लोग अपने-अपने घरों में फंसे हुए हैं। बारिश का असर हवाई यात्रा और लोकल ट्रेन सेवा पर भी देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कई फ्लाइट्स भी रद्द करनी पड़ी हैं। ये परेशानी और बढ़ सकती है क्योंकि आज भी बारिश के रुकने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आज शहर के सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Also Read –Vice President Election 2025: कौन होगा इंडिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? आज हो जाएगा ऐलान, रेस में ये नाम सबसे आगे

Mumbai Heavy Rain: मुंबई में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में लगातार बारिश के चलते 200 से ज्यादा ग्रामीण फंस गए हैं। ऐसे में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को मदद के लिए भेजा गया है। (Mumbai Heavy Rain) मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस कारण प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। आज मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के स्कूलों में भी छुट्टी है। विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त तक ऐसी ही बारिश जारी रहने की संभावना है।

Also Read –Election commission: इलेक्शन कमीशन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है विपक्ष, वोट चोरी के आरोपों से सियासत में तकरार!

बीमारियों में बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने 17 से 21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इस कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भविष्य में भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अब तक अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की जान जा चुकी है। (Mumbai Heavy Rain) कोंकण क्षेत्र में कुछ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, और जलगांव में नुकसान ज्यादा हुआ है। मुंबई में जनवरी से अगस्त 2025 के बीच मलेरिया, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस के मामलों में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई है। BMC ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी, जिसमें मानसून से जुड़ी बीमारियों का जिक्र किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें