Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारे जाने के बाद यह सीट सबके बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद कंगना रनौत कांग्रेस और राहुल गांधी व प्रियंका के खिलाफ लगातार हमलावर मुद्रा में दिख रही हैं। हाल में उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हालात का मारा बताया था। उनका यह भी कहना था कि दोनों को जबर्दस्ती राजनीति में धकेला गया है और दोनों का इस क्षेत्र में कोई भविष्य नहीं है।
Delhi Excise Policy Case : शराब घोटाला में एक और बड़ी कार्रवाई, ईडी दफ्तर पहुंचे दुर्गेश पाठक, केजरीवाल के PA से पूछताछ…
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 8, 2024
Read more at: https://t.co/EwIeTEQTQn#DelhiLiquorScam #india24x7livetv #Newsupdates pic.twitter.com/Dkih3yyOE4
ऐसे में अब प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट को नाक का सवाल बना लिया है। हिमाचल प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं को कंगना को हराने के लिए पूरी ताकत लगाने का निर्देश दिया है। प्रियंका ने यह भी कहा है कि कंगना की हार सुनिश्चित करने के लिए वे खुद भी हिमाचल प्रदेश में डेरा डालेंगी।

Lok Sabha Election 2024: कंगना के खिलाफ पूरी ताकत लगाने का निर्देश
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रियंका गांधी ने हाल में हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों को लेकर गहराई से मंथन किया गया मगर बातचीत का मुख्य मुद्दा मंडी लोकसभा क्षेत्र ही था। जानकार सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं से कंगना की हार के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा।

प्रियंका ने कहा कि राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान चलाना होगा। विशेष रूप से मंडी लोकसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ कैंपेन चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें कंगना रनौत को किसी भी सूरत में हराना ही होगा।
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि वे चुनाव के आखिरी दो हफ्तों के दौरान अपने शिमला वाले घर में रहेंगी और इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी मदद करने की कोशिश करेंगी।
Lok Sabha Election 2024 : पिछले चुनाव में भाजपा ने दिया था झटका
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इनमें से तीन सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। सिर्फ मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने अपनी नाक बचाई थी।पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल की थी मगर वे इस बार चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है।
ऐसे में कांग्रेस की ओर से उनके बेटे और राज्य के कद्दावर मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। मंडी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार बनने के बाद कंगना रनौत लगातार राहुल और प्रियंका गांधी पर हमला करने में जुटी हुई है। इस कारण कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनसे हिसाब बराबर करना चाहती हैं। सच्चाई तो यह है कि मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए नाक का सवाल बन गई है।
Lok Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव का बदला चुकाने की कोशिश
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 10 अप्रैल को दिल्ली में बैठक होने वाली है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान मंडी लोकसभा क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई जा सकती है। विक्रमादित्य सिंह का भी कहना है कि वे पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मंडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के कारण पार्टी को करारा झटका लगा था। इस बगावत के कारण ही पर्याप्त संख्या बल न होने पर भी भाजपा ने जीत हासिल करके कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया था। इस कारण कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा चुनाव में मिली इस हार का भी बदला लेना चाहती है।









