Operation Sindoor: ‘भारत कुछ नहीं भूलता…’, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने DP चेंज कर दिया बड़ा संदेश

Facebook
X
WhatsApp

Operation Sindoor: भारत के चर्चित सैन्य अभियानों में शामिल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आज एक साल पूरा हो गया। 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ यह बड़ा सैन्य अभियान चलाया था। इस ऑपरेशन को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब माना गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर देशभर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को याद किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ की प्रोफाइल फोटो बदलकर ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर लगाई, जिसे सेना के साहस और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

Also Read –Mamata Banerjee Refuses to Resign: ममता की तरह इन 5 नेताओं ने भी किया था कुर्सी छोड़ने से इंकार, जानते हैं उनके साथ क्या हुआ?

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने जारी किया विशेष वीडियो

भारतीय वायुसेना ने भी इस अवसर पर एक विशेष वीडियो जारी किया। वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी और पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई की झलक दिखाई गई है। इसमें यह भी दिखाया गया कि भारतीय सेना ने किस तरह योजनाबद्ध तरीके से आतंकियों के अड्डों को तबाह किया। वीडियो में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और आतंकी कैंपों को हुए भारी नुकसान की तस्वीरें भी शामिल थीं। वीडियो साझा करते हुए भारतीय वायुसेना ने लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर, न्याय मिल गया। कार्रवाई सटीक, यादें हमेशा। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी नहीं माफ करता।”

Also Read –Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी ममता बनर्जी! कहा- हारे नहीं हरवाया गया, पद छोड़ने का सवाल नहीं

राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, समर्पण और अद्वितीय समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान तीनों सेनाओं ने जिस सटीकता और तालमेल का प्रदर्शन किया, उसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए नया मानक स्थापित किया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन भारत की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता और तत्परता का प्रतीक है, जो यह दर्शाता है कि देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेनाएं हर समय निर्णायक कार्रवाई करने के लिए तैयार रहती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बढ़ते कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, तकनीकी मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक नीति अपनाने में पीछे नहीं हटेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान नए भारत के आत्मविश्वास, साहस और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों की एकजुटता और सेना के अदम्य पराक्रम ने यह साबित कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जवानों का त्याग, शौर्य और समर्पण ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजयगाथा केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पूरे देश में सेना के प्रति गर्व और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें