Operation Sindoor: मैं भी मर जाता, तो अच्छा होता.. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में परिवार के 14 लोगों के मारे जाने पर बौखलाया आतंकी मसूद अजहर

Facebook
X
WhatsApp

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने इंतकाम लेने की शुरूआत कर दी है। (Operation Sindoor) आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर हमला किया है। भारत की कार्यवाही से पाकिस्तान थर्रा गया है। पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी कर फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है।

image 42

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में जैश आतंकी मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य भी खत्म हो गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने आतंकी मसूद अजहर के बहावलपुर स्थित घर पर भी हमला किया। जिसमें उसके परिवार के दस लोगों की मौत हुई है। (Operation Sindoor) वहीं उसके चार करीबियों की भी जान चली गयी है। हमले में परिवार के सदस्यों के मारे जाने के बाद मसूद अजहर का दर्द छलक पड़ा। उसने कहा कि अगर इस हमले में मैं भी मर जाता तो अच्छा होता।

परिवार के लोगों की मौत होने के बाद आतंकी मसूद अजहर ने चेहरे पर मायूसी साफ नजर आयी। भारत के हमले में आतंकी मसूद अजहर के भाई, बहन सहित पूरा परिवार खत्म हो गया है। भारत की एयरस्ट्राइक में मारे गये आतंकी मसूद अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज ही दफनाया जाएगा।

Operation Sindoor: नौ जगहों के 21 ठिकानों पर भारत का हमला

कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार तड़के 01.05 मिनट पर पाकिस्तान पर हमला किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नौ जगहों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारत ने आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के ठिकानों पर हमला किया। हमले के दौरान इसका ध्यान रखा गया कि किसी नागरिक को नुकसान न पहुंचे। भारत ने जैश और लश्कर के 9 जगहों पर बने हुए 21 ठिकानों पर हमला किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें