Chandauli: नौगढ़-चंदौली ज़िले के प्रसिद्ध चंद्रप्रभा बांध में रविवार को पिकनिक मनाने आए एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 13 घंटे की कड़ी तलाश के बाद सोमवार सुबह शव बरामद किया गया।

Chandauli: पानी में फिसलकर डूबा युवक
मृतक की पहचान रेयाज (22 वर्ष) निवासी जैतपुर थाना क्षेत्र, वाराणसी के रूप में हुई है। (Chandauli) वह अपने आठ दोस्तों के साथ राजदरी-देवदरी जलप्रपात और चंद्रप्रभा बांध घूमने आया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन उसे बचाने नहीं जा सका।
Also Read –Haiwaan Movie: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान है इस फिल्म की रीमेक, जाने कब आएगी मूवी
पुलिस व गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की तलाश शुरू की। (Chandauli) रात होने के कारण प्रयास असफल रहा। अंततः सोमवार की सुबह गोताखोरों की मदद से शव को बांध से बाहर निकाला गया। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम
रेयाज की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता समेत परिवारजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
Also Read –Border 2 Movie Update: बॉर्डर 2 में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, वरुण धवन के ऑपोजिट आएंगी नजर
सुरक्षा व्यवस्था पर सख्ती
थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि घटना स्थल जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।














