
Border 2 Movie Update: बॉर्डर 2 फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, फिल्म की शूटिंग की जा रही है, हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने हिस्से ही शूटिंग पूरी की और अब इसी बीच बॉर्डर 2 फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है, जी हां! दरअसल बॉर्डर 2 में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, साथ ही यह भी खुलासा हो गया है कि वे बॉर्डर 2 में कौन सा किरदार निभाने वालीं हैं, आइए बताते हैं कि बॉर्डर 2 फिल्म में कौन सी नई अदाकारा की एंट्री हुई है।
Border 2 Movie Update: बॉर्डर 2 में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
बॉर्डर 2 की शूटिंग तेजी से की जा रही है, शूटिंग के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहीं हैं, जिसे देख दर्शक उत्साहित हो उठे हैं। (Border 2 Movie Update) इसी बीच बॉर्डर 2 मूवी में एक न्यू कमर की एंट्री हुई है, जी हां! मेकर्स द्वारा ऐलान किया गया है कि बॉर्डर 2 फिल्म में एक न्यू कमर की एंट्री हुई है, जिनका नाम मेधा राणा है। मेकर्स ने बॉर्डर 2 के लिए एक फ्रेश चेहरे को कास्ट किया है, जो फिल्म में एक बेहद ही खास रोल अदा करते दिखाईं देंगी।
Also Read –Bigg Boss 19: कथावाचक जया किशोरी बनेंगी बिग बॉस 19 का हिस्सा, जल्द शुरू हो रहा शो
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मेधा राणा की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि बॉर्डर 2 में मेधा राणा की एंट्री हो गई है। (Border 2 Movie Update) मेधा राणा इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन के ऑपोजिट नजर आएंगी, यानी कि हो सकता है कि मेधा राणा फिल्म में वरुण धवन की पत्नी या गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आ सकतीं हैं।
बॉर्डर 2 स्टार कास्ट
बॉर्डर 2 मूवी में बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी नजर आएगी, अभिनेता सनी देओल के साथ ही वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। बताते चलें कि बॉर्डर 2 फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। (Border 2 Movie Update) निर्देशक अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉर्डर 2 को लेकर अभी से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर सकती है।














