Panjab News: पंजाब के आप विधायक जसवंत सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Panjab News: पंजाब के आप विधायक जसवंत सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगा आरोप
Facebook
X
WhatsApp

Panjab News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 40 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के आरोप हैं।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जसवंत को उस समय हिरासत में लिया, जब वह संगरूर में पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे। ईडी ने पूछताछ के बाद उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने बीते साल सितंबर में जसवंत के परिसरों पर छापे भी मारे थे। छापेमारी में ईडी ने 32 लाख रुपये नकद, कुछ मोबाइल फोन और हार्ड ड्राइव जब्त किए थे।

Panjab News: बैठक के बीच से लिया हिरासत में

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने माजरा को बैठक के बीच से हिरासत में लेने को बदनाम करने की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि जसवंत को पूर्व में जारी कई समन भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था। ईडी ने जसवंत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

https://youtu.be/qbBIb2nqzjU?si=Mw5Y9OSHgrj0fBza

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें