PM Modi in Dubai : PM मोदी का दुबई में हुआ भव्य स्वागत,अबकी बार मोदी सरकार‘ के नारों से गूंज उठा दुबई

PM Modi in Dubai : PM मोदी का दुबई में हुआ भव्य स्वागत,अबकी बार मोदी सरकार‘ के नारों से गूंज उठा दुबई
Facebook
X
WhatsApp

PM Modi in Dubai : यह पहला मौका नहीं है कि किसी देश में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी देश की यात्रा पर जाते हैं, तो उनका स्वागत देखने लायक होता है। हर कोई उनसे मिलने के लिए काफी उत्साहित होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गुरुवार देर रात दुबई में। दरअसल, पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जोर-जोर से लोगों ने ‘मोदी-मोदी‘ और ‘अबकी बार मोदी सरकार‘ के नारे लगाए। इसके अलावा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् की भी गूंज सुनाई दी।

PM Modi in Dubai : कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

बता दें, प्रधानमंत्री कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दुबई पहुंचे हैं। यहां भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, इसके बाद एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति हुई।

PM Modi's UAE Visit 2023: Dubai में PM Modi का भव्य स्वागत, गूंजा नारा-  'अबकी बार 400 पार'! - YouTube

पीएम मोदी के दुबई में भव्य स्वागत का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रवासी भारतीयों को ‘मोदी, मोदी‘, ‘अबकी बार मोदी सरकार‘ और ‘वंदे मातरम‘ जैसे नारे लगाते हुए देखा और सुना जा सकता है। वहीं, एक अन्य वीडियो में पीएम मोदी को हाथ मिलाते और सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.jpeg

PM Modi in Dubai : पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन, वह भारत का हीरा है

भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने पीएम मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह 20 साल से यूएई में रह रहे हैं, लेकिन आज, ऐसा लगा जैसे कोई अपना इस देश में आया है। उन्होंने आगे कहा कि जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है, वह भारत का हीरा है। वहीं एक अन्य सदस्य ने कहा, ‘हम पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत खुश हैं। दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है।‘

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत  - PM Modi in Dubai COP28 Summit Indian community Diaspora there ntc - AajTak

PM Modi in Dubai : हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण

वहीं, पीएम मोदी ने भी दुबई में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के बाद खुशी भी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि दुबई में भारतीय लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हूं। उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है।

https://youtu.be/cARci0uvON0?si=6cPILgdMOi9lRAbl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें