
Politics News: देशभर में गुरुवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसके ठीक अगले दिन शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय एक होर्डिंग के कारण चर्चा का केंद्र बन गया। इस होर्डिंग में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भगवान श्रीराम के रूप में दिखाया गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में चित्रित किया गया है। होर्डिंग में ये दोनों नेता दस सिर वाले रावण पर धनुष-बाण ताने खड़े दिखाई दे रहे हैं। (Politics News) जो राजनीतिक संदेश दे रहा है। इस होर्डिंग को एनएसयूआई के उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने लगवाया है।
Politics News: होर्डिंग से एक नया सियासी तूफान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में होर्डिंग से एक नया सियासी तूफान खड़ा हो रहा है। इस राजनीतिक-धार्मिक चित्रण वाले होर्डिंग को एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने लगवाया है, जिनकी तस्वीर भी होर्डिंग पर प्रमुखता से दिख रही है। (Politics News) यह होर्डिंग पारंपरिक राम-रावण युद्ध को वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जोड़ता है। रावण के दस सिर को वर्तमान सरकार पर लगाए गए दस प्रमुख आरोपों के तौर पर दर्शाया गया है। इसमें महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, सीबीआई, ईडी, बेरोजगारी, पेपरलीक, तानाशाही और चुनाव आयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं, जबकि रावण के मुख्य सिर को वोट चोर के रूप में दिखाया गया है।
Also Read –ज़बरदस्ती में करना पड़ रहा राष्ट्रगान का सम्मान…? महबूबा मुफ्ती के इस बयान से गरमाई सियासत!
लड़ाई राजनीतिक बुराइयों के खिलाफ
यह होर्डिंग न केवल राजनीतिक संदेश देने की एक रचनात्मक पहल है। इसके जरिए कांग्रेस नेता ने स्पष्ट करने की कोशिश की है कि उसकी लड़ाई सामाजिक और राजनीतिक बुराइयों के खिलाफ भी है। (Politics News) दशहरे के अगले दिन इस तरह के पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हुए अपनी जोरदार राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसने विरोधियों को हमला करने का मौका भी दे दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष होर्डिंग को किस तरह से लेता है और यूपी की राजनीति में राम और लक्ष्मण की जोड़ी कितना असर डाल पाती है।
प्रदेश में अजय राय लक्ष्मण की तरह
इस पर आर्यन मिश्रा ने कहा कि उन्होंने ही होर्डिंग लगवाई है। जो अन्याय के विरुद्ध लड़े वो राम, जो नफरत के विरुद्ध लड़े वो राम, जो गरीब शोषित और वंचित की बात करें वो राम, जो नफरत को मिटाएं, मोहब्बत को बाटें वो राम देश में राहुल गांधी सिर्फ ऐसे नेता है जो भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चल रहे है। (Politics News) वो नफरत को मिटा रहे है, मोहब्बत को बांट रहे है। सरकार के विरूद्ध न्याय के लिए लड़ रहे है। जैसे लक्ष्मण ने श्रीराम का साथ दिया था। वैसे ही प्रदेश में अजय राय भी राहुल गांधी का साथ दे रहे है। वो प्रदेश के पीड़ित शोषित के साथ खड़े हो रहे है। इस लडाई में हम सब एनएसयूआई के लोग राहुल गांधी और अजय राय के साथ है।









