Prayagraj News: रामनगर में एचआईवी और सिफलिस जागरूकता कार्यक्रम

Prayagraj News: रामनगर में एचआईवी और सिफलिस जागरूकता कार्यक्रम
Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश जी के कुशल दिशा निर्देशन में शासन के मंशा अनुरूप एचआईवी और सिफलिस रोग से बचाव के लिए श्री प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा और सत्यनारायण इंटर कॉलेज उरुवा के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 09.28.27

Prayagraj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर

WhatsApp Image 2023 12 13 at 09.28.29

जागरूकता कार्यक्रम का संचालन आर के एस के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में एचआईवी काउंसलर रेखा सिन्हा ने बताया कि एचआईवी एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन बचाव और जागरूकता से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने एचआईवी के कारण, जांच, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर मुफ्त में एचआईवी और सिफलिस की जांच की जाती है। जांच के लिए कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में बताया गया कि सिफलिस भी एक गंभीर बीमारी है, जिसका जल्दी इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा भी हो सकती है।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 09.28.29 1

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत सिंह ने रूपरेखा तैयार की और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष द्विवेदी ने पूरा प्रबंधन किया। कार्यक्रम में श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा के प्रधानाचार्य डॉक्टर शिव प्रकाश जी और सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनंत प्रताप सिंह और अध्यापकगण ने भी सराहनीय सहयोग दिया।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 09.28.30 1

कार्यक्रम में डॉक्टर रीता द्विवेदी, डॉक्टर विजय प्रकाश त्यागी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सी एस वर्मा, डॉ राम मूर्ति यादव, STS अंकित पांडे, bcpm हरमीत कौर, DEO शुभम पांडे और सुषमा साहू और टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ पंकज और हर्षित ने भी विशेष योगदान दिया।

रिपोर्ट- वैभव यादव

https://youtu.be/MIeD59NrA48?si=rErhvG3hVQRDeI9Z

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें