Preity Zinta on Priyansh Arya Century: चमकता सितारा! प्रियांश आर्य की बल्लेबाजी से गदगद हुईं प्रीति जिंटा, बल्लेबाज के लिए किया स्पेशल पोस्ट

Facebook
X
WhatsApp

Preity Zinta on Priyansh Arya Century: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने तूफानी शतक लगाकर पंजाब किंग्स की सह मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का ध्यान अपनी ओर खींचा है. (Preity Zinta on Priyansh Arya Century) प्रीति ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने क्रिकेट के इस विस्फोटक गेम में एक चमकते हुए सितारे को उभरते देखा.

Preity Zinta on Priyansh Arya Century: 42 गेंदों पर 103 रनों की खेली शानदार पारी

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में शतक जड़ा, जो आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है. (Preity Zinta on Priyansh Arya Century) प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियांश के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “पिछली रात बेहद खास थी. हमने क्रिकेट का एक धमाकेदार खेल, लीजेंड की दहाड़ और एक चमकते सितारे का जन्म होते देखा.”

image 109

उन्होंने आगे कहा, “मैं कुछ दिन पहले 24 साल प्रियांश आर्या से हमारे कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ मिली थी. वह शांत, शर्मीला और विनम्र था और पूरी शाम उसने एक शब्द भी नहीं बोला.”

क्रिकेटर की तारीफ करते हुए जिंटा ने कहा, “कल रात मैं उनसे पीबीकेएस बनाम सीएसके मैच के दौरान फिर से मिली. इस बार उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली ने न केवल मुझे, बल्कि पूरे भारत को चौंका दिया. उन्होंने 42 गेंदों पर 103 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.”

image 110

गर्व है, मुस्कुराते और चमकते रहिए – प्रीति

प्रीति ने युवा क्रिकेटर के लिए कहा, “उन्हें उन पर गर्व है, मुस्कुराते और चमकते रहिए.” प्रीति ने कहा कि आपने सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि खेल देखने आए सभी लोगों का मनोरंजन किया. इसके लिए आपका शुक्रिया. अपनी चौथी आईपीएल पारी में आर्य के शानदार शतक ने टी-20 फ्रेंचाइजी लीग की दुनिया के सबसे बड़े मंच पर उनके आगमन का संकेत दे दिया है. (Preity Zinta on Priyansh Arya Century) आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में शामिल होने से पहले, आर्य ने भोपाल में रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के संजय भारद्वाज से प्रशिक्षण लिया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें