Raebareli: रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गन्ना कांटा मैदान सातंव में सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। (Raebareli) कार्यक्रम में कुल 290 जोड़ों का विवाह हुआ। जिलाधिकारी और उद्यान मंत्री ने इन वैवाहिक जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरचंदपुर 46,सातंव 29,खीरो 13,लालगंज 3,सरेनी 3,बछरांवा 78,शिवगढ़ 72,महराजगंज 43, न0प0 बछरांवा 1,न0प0 महाराजगंज 1,न0प0 शिवगढ़ 1 जोड़े का विवाह हुआ।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Raebareli: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य
- गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर करना।
- गरीब परिवारों की बेटियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
- बाल विवाह को रोकना।
- बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करना।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा हो रहा है।










