Raebareli News : यूपी के रायबरेली जिले में बच्चों को डांस के माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षक का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बहुत खास है। वायरल वीडियो में शिक्षक ‘मेरे घर राम आये हैं’ की धुन पर बच्चों को ऐसा मोहक डांस करा रहे हैं। जिसे देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के तहरीक-ए-हुर्रियत को आतंकी संगठन घोषित किया. #india24x7livetv #NewsUpdates #JammuKashmir pic.twitter.com/p4tzC1X7EU
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 31, 2023
ऊंचाहार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवानीदीनपुर मुरारमऊ में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात कौशलेश मिश्र इससे पूर्व भी बच्चों को संगीत और नृत्य के माध्यम से खेल खेल में शिक्षा देने को लेकर चर्चा में रहे हैं।
Raebareli News : वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के बारे में कौशलेश बताते हैं कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह गीत देश भर में बच्चों बच्चों की ज़ुबान पर है। स्कूल में भी कुछ बच्चे इस गीत को गुनगुना रहे थे। उनके मन में इसे नृत्य के माध्यम से और मोहक बनाने का विचार आया। इसी को लेकर उन्होंने आगामी तीस दिसंबर को विंटर वेकेशन से पहले इसे परफार्म करने का मन बनाया। आगामी तीस दिसंबर को परफार्म करने से पूर्व उन्होंने इसकी रिहर्सल करानी शुरू की।
Raebareli News : वायरल वीडियो ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध
तीस दिसंबर को इसे पूरा परफार्म किया जाता उससे पूर्व ही ठंडक के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर छुट्टियां हो गयीं। रिहर्सल का यह वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। दो दिन में ही यह वीडियो जिले भर के मोबाइल में पहुँच गया। रिहर्सल के दौरान बने इस वीडियो ने लोगों का मन मोह का मन मोह लिया है। कौशलेश मिश्र सहायक अध्यापक भगवान दीन पुर ने बताया कि गाने ‘मेरे घर राम आए हैं’ पर बच्चों को डांस सिखाया था। इस गाना को हमें 30 तारीख को परफार्म करना था। मगर स्कूलों में छुट्टी हो गई। इसलिए एक दो क्लिप पड़ी थी तो हमने डाल दिया है।

कौशलेश मिश्र के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनके अभिनय और बच्चों को डांस सिखाने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए आदर्श मान रहे हैं। कौशलेश मिश्र के इस वीडियो से यह साफ हो जाता है कि बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल किताबें ही नहीं बल्कि संगीत और नृत्य जैसे माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी कला और प्रतिभा का भी विकास होता है।









