Raebareli News : यूपी के रायबरेली में बुधवार (29 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया है । बताया जा रहा है अनियंत्रित ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मारने के बाद कार को रगड़ते हुए एक चाय के ठेला में घुस गया। दुर्घटना में ट्रक और बस ड्राइवर समेत कुल 9 लोग जख्मी हुए। घायलों में बस पर सवार यात्री भी शामिल हैं। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे मौजी स्वीट के पास का है।
दिल्ली: GRAP-3 हटने के बाद हालात की समीक्षा के लिए गोपाल राय ने बुलाई बैठक. #india24x7livetv #NewsUpdate #Delhi pic.twitter.com/K7ARxzTzeV
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 29, 2023
Raebareli News : जानिए कैसे हुआ हादसा?
सुल्तानपुर से आ रहा ट्रक जैसे ही सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा। प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस आमने-सामने आ गई। ट्रक ने बस को बचाने के लिए एक तरफ मोड़ा लेकिन तब तक बस के गेट की तरफ से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक कार को भी चपेट में लिया। ट्रक कार को रगड़ते हुए मौजी रेस्टोरेंट के सामने लगे चाय ठेले से टकरा कर रुक गया। गनीमत रही की चाय ठेले पर उस समय ग्राहकों की भीड़ नहीं थी। हालांकि चाय ठेले वाले की हालत गंभीर बताई गई है।

Raebareli News : ये सभी हुए घायल
सिविल लाइन पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के नाम इस प्रकार हैं-
राजेश कुमार यादव/राम लखन यादव (42 वर्ष)
ब्रजेश बहादुर सिंह (55 वर्ष)
हरदेव (50 वर्ष)
उर्मिला (50 वर्ष)
मनोज सिंह
सुनील (35 वर्ष)
हर्षिता (21 वर्ष)
संगम लाल मिश्रा (62 वर्ष)
रामनारायण (22 वर्ष) ड्राइवर जो गोरस थाना कराल जिला शिवपुर का रहने वाला है। EMO जिला अस्पताल संतोष सिंह (EMO District Hospital Santosh Singh) ने बताया कि, ‘सड़क दुर्घटना में 9 नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर है।
Raebareli News : आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम सदर मिथिलेश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। उनका हाल-चाल जाना। उनके बेहतर इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराने की मदद में जुट गए। वहीं सदर कोतवाल संजय त्यागी हमराही सहित सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचकर तीन क्रेन बुलाकर उसमें फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अमित सिंह ने घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिटी मजिस्टेट भी मौके पर पहुंच घायलों से उनका हाल-चाल जाना।
यह दुर्घटना एक गंभीर घटना है और इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। यह दुर्घटना कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि अत्यधिक तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। हमें सड़क पर चलने या वाहन चलाते समय हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए। हमें तेज रफ्तार से नहीं चलना चाहिए और न ही लापरवाही से वाहन चलाना चाहिए। हमें सड़क की स्थिति के बारे में भी जागरूक रहना चाहिए और यदि स्थिति खराब हो तो सावधानी बरतना चाहिए। हम सभी को मिलकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।










