Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर RAF तैनात, Sahil की पेलेट इंजरी पर FIR की मांग पर गरमाई सियासत

Facebook
X
WhatsApp

Rahul Gandhi Dharna: दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी मामले में बड़ा सियासी मोड़ आया है। मामले को बढ़ता देख प्रशासन ने ठाने के बाहर और आसपास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कुछ कॉंग्रेस नेता भी दर्जनों करकर्ताओं के साथ धरने पर जुट गए हैं। संसद मार्ग थाने के बाहरउस वक्त सियासी माहौल गरमा गया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब के साथ धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी की मांग है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन से घायल हुए साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज की जाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस स्टेशन और उसके आसपास RAF समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।

Also Read –Tamil Nadu: तमिलनाडु में विधायकों को फ्री कार देने पर घमासान, DMK ने ठुकराया CM विजय का ऑफर, बोली- पहले देखिए राज्य का कर्ज

Rahul Gandhi Dharna: RAF और भारी पुलिस बल की तैनाती

संसद मार्ग थाना परिसर में नई दिल्ली DCP का कार्यालय भी है। राहुल गांधी के धरने को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया। थाना और आसपास के इलाकों में RAF की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

राहुल गांधी के साथ साहिल लोचब भी मौजूद रहे। साहिल का दावा है कि 20 जुलाई को NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उन्हें पेलेट से चोट लगी थी। उनकी आंख और पेट में चोट आई थी, जिसके बाद AIIMS ट्रॉमा सेंटर में उनकी सर्जरी हुई।

पहले मंदिर मार्ग थाना पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी सबसे पहले साहिल लोचब को लेकर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और उनकी शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की। जब वहां उनकी मांग पर FIR दर्ज नहीं हुई तो राहुल गांधी और साहिल संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे।

Also Read –National Sports Awards 2025: तेजस्विन और प्रियंका समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न के लिए नहीं चुना गया कोई नाम, लिस्ट से क्रिकेटर गायब

दोनों ने सेंट्रल दिल्ली के DCP सचिन शर्मा से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बावजूद मामले का तत्काल समाधान नहीं हुआ। इसके बाद राहुल गांधी और साहिल पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठ गए।

बाद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हो गए।

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- ‘FIR दर्ज होगी’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल के खिलाफ पुलिस ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया। सरकार

राहुल गांधी ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ गंभीर कार्रवाई बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि साहिल को अपनी चोटों को लेकर FIR दर्ज कराने का अधिकार मिलना चाहिए।

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि साहिल और दूसरे घायल छात्रों को न्याय दिलाने के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे।

पुलिस का दावा- क्राइम ब्रांच करेगी शिकायत की जांच

वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली DCP राहुल गांधी के संपर्क में हैं। पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी शिकायतों की जांच पहले से क्राइम ब्रांच कर रही है और साहिल लोचब की शिकायत भी जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ पुलिस से संपर्क कर लिखित शिकायत दी थी और FIR दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि उस समय FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी मामले को उठाया गया, लेकिन शिकायत की पुष्टि नहीं होने का दावा किया गया।

इसके बाद साहिल ने राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग की।

जंतर-मंतर प्रदर्शन से शुरू हुआ विवाद

CJP के नेतृत्व में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन 20 जुलाई को उस समय और उग्र हो गया था, जब प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठे।

इसी आंदोलन के बीच साहिल लोचब के घायल होने का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। राहुल गांधी के थाने में धरने के बाद यह विवाद सीधे केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और विपक्ष के बीच टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या साहिल लोचब की शिकायत पर FIR दर्ज होगी और क्या जंतर-मंतर पर कथित पेलेट गन इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच होगी?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें