Bhilwara News: लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान की तैयारियों की समीक्षा, न्यायिक अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिए दिशा-निर्देश !

Facebook
X
WhatsApp

Bhilwara News: भीलवाड़ा, 18 नवम्बर 2026। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 21 नवम्बर 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत (एनआई एक्ट) एवं मध्यस्थता 3.0 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अभय जैन की अध्यक्षता में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त अभियान एवं लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2026 11 19 at 7.10.03 AM

बैठक में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अभय जैन ने जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा प्रत्येक तारीख पेशी पर प्रकरणों में योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिकाधिक मध्यस्थता हेतु रेफर करने तथा पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से विवादों के समाधान हेतु प्रभावी प्रयास करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए एनआई एक्ट के प्रकरणों सहित अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उनमें प्री-काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों को राजीनामे हेतु प्रेरित करने तथा अधिवक्तागण के सहयोग से अधिकाधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के प्रारंभ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता 3.0 अभियान के सफल आयोजन हेतु अब तक की गई तैयारियों एवं प्रयासों से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया।

लोकेशन- भीलवाड़ा ( राजस्थान )
संवाददाता- राजाराम जैन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें