Rahul in Sansad: ‘देश का हलवा बंट रहा…’, संसद में राहुल ने क्या कहा जो वित्त मंत्री सीतारमण ने पकड़ लिया माथा

Facebook
X
WhatsApp

Rahul in Sansad लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बजट पर भाषण देते हुए केंद्र सरकार पर खूब बरसे। राहुल ने कहा कि केंद्र की सरकार चाहे युवा हो या किसान सभी को चक्रव्यूह में फंसाने का काम कर रही है।

राहुल ने इसी के साथ जातीय जनगणना का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने जैसे ही जाति जनगणना की बात की तो उन्होंने एक उदाहरण दिया, जिसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने अपना माथा पकड़ लिया।

image 401

Rahul in Sansad: बजट के हलवा सेरेमनी पर बोले राहुल

दरअसल, राहुल ने बजट के हलवा सेरेमनी की फोटो दिखाई। (Rahul in Sansad) राहुल ने कहा, ‘इस फोटो में कोई पिछड़ा, दलित या आदिवासी अफसर नहीं दिख रहा है। ये बात सुनकर निर्मला हंस पड़ी और तभी राहुल ने कहा कि देश का हलवा बंट रहा है और वित्त मंत्री हंस रही हैं।

image 402

सीतारमण ने पकड़ लिया माथा

राहुल ने आगे कहा कि 20 अफसरों ने हलवा बनाया और अपने 20 लोगों में बांट दिया। (Rahul in Sansad) बजट कौन बना रहे हैं, वही दो या तीन प्रतिशत लोग। हम जातिगत जनगणना लाकर इस विषमता को खत्म करेंगे।’
राहुल गांधी की यह बात सुनकर सदन में बैठीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया। सीतारमण की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में वायरल है।

https://youtu.be/rvVdc8AFp-o?si=ws7XFss6tveom2FD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें