Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में वसुंधरा राजे ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में वसुंधरा राजे ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनावों के प्रचार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने बेटे दुष्यंत सिंह के भाषण से प्रभावित होकर यह बात कही। झालावाड़ में एक चुनावी रैली में अपने बेटे के भाषण के बाद वसुंधरा राजे ने कहा, “मेरे बेटे की बात सुनकर मुझे लगता है कि अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। आप सभी ने उसे इतनी अच्छी तरह प्रशिक्षित किया है कि मुझे उसे आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। सभी विधायक यहां हैं और मुझे लगता है कि वे अपने दम पर लोगों के लिए काम करेंगे।”

वसुंधरा राजे राजस्थान में बीजेपी की सबसे बड़ी नेता हैं। वह 2003 से 2008 और फिर 2013 से 2018 तक राज्य की मुख्यमंत्री रहीं। (Rajasthan Assembly Election) इस बार भी उन्हें बीजेपी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

हालांकि, वसुंधरा राजे के इस बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठ गए हैं। क्या वह वाकई राजनीति से संन्यास ले लेंगी या यह सिर्फ एक चुनावी रणनीति है? वसुंधरा राजे ने अपने भाषण में राज्य में सत्ता परिवर्तन का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। अगर राजस्थान को फिर से देश का नंबर वन राज्य बनाना है तो बीजेपी को सत्ता में लाना होगा।

Rajasthan Assembly Election:’अब मैं रिटायरमेंट ले सकती हूं’

शुक्रवार (03 नवंबर) की सभा में उन्होंने क्षेत्र में तीन दशकों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश करने के बाद कहा,”अपने बेटे को बोलते हुए सुनकर अब मुझे लग रहा है कि मैं रिटायरमेंट ले सकती हूं. उन्हें उनके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है.” इसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुए, प्रश्न पत्र लीक हुए. (Rajasthan Assembly Election) राजस्थान को फिर से अगर देश का नंबर वन राज्य बनाना है तो बीजेपी को सत्ता में लाना होगा

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

https://youtu.be/ALzqUozrdqY?si=ePmm41a4yp3NlmhA

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें