Rajasthan News: कौन बनेगा राजस्थान का नया सीएम? आज उठेगा पर्दा

Rajasthan News: कौन बनेगा राजस्थान का नया सीएम? आज उठेगा पर्दा
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News: प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा आज शाम उठ जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसी बैठक में पर्यवेक्षक बनाए गए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां भी दो उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी तय हो सकता है। संभावना है कि विधायक दल की बैठक के बाद तुरंत ही राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है।

प्रदेश में तीन दिसम्बर को चुनाव परिणाम आए थे। आठ दिसंबर को ही केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की भी घोषणा हो चुकी। तीनों ही पर्यवेक्षक मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचेंगे। विधायकों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच भाजपा कार्यालय पहुंचने (Rajasthan News) की सूचना दी जा चुकी है। एक बजे बाद विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद करीब चार बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह सोमवार को जयपुर पहुंच गए हैं। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी भी मौजूद रहेंगे।

Rajasthan News: विधायकों में से ही बनेगा मुख्यमंत्री, एक पद महिला को देने की संभावना

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पार्टी ने विधायकों में से ही मुख्यमंत्री घो षित किया गया है। माना जा रहा है कि राजस्थान में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा। विधायकों में से ही किसी एक को सीएम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष में से कोई एक पद महिला को दिए जाने की संभावना है। वजह है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में किसी महिला को इन पदों पर शामिल नहीं किया गया है। एेसे में राजस्थान में महिला का नाम इन पदों में से किसी एक पास शामिल कर सकते हैं।

https://youtu.be/sz2oC2H3AnY?si=VS2kNFWLTLOvfPIX

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें