Rajpal Yadav Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह बना हुआ है। राजपाल यादव का चेक बाउंस केस जिसकी वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। राजपाल यादव जेल में गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है कि वो कोर्ट को दे सके। जिसके बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने ये भी कहा कि कोई इंड्रस्टी में ऐसा नहीं है। जो उनकी मद्द कर सके। जिसके बाद वो तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिए थे। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद उनकी मद्द करने के लिए सोनू सूद और अन्य स्टार्स आगे आए थे। जिसके बाद वो जेल से रिहा हो गए थे। कुछ रकम कोर्ट में जमा कर देने के बाद उनको जमानत मिल गई। तो वहीं चेतक अवॉर्ड शो में Rajpal Yadav का जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने मजाक उड़ाया। जिसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया नेटिजनन्स उनको ट्रोल करने लगे।
Also Read –Bhooth Bangla Trailer: डर और पागलपन से भरपूर भूत बंगला का ट्रेलर जारी, जाने कैसा है
Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव का जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने उड़ाया मजाक
जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी और राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में विक्की कौशल, करण जौहर, बॉबी देओल और कई अन्य सितारों की मौजूदगी रही। (Rajpal Yadav Video) चेक बाउंस मामले में कुछ दिन तिहाड़ जेल में बिताने वाले राजपाल यादव भी समारोह में उपस्थित थे। बातचीत का रुख भारत में चल रहे तेल संकट और उसके रोजमर्रा के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की ओर मुड़ गया। यहीं पर राजपाल ने कहा, “दुनिया में इतनी सारी घटनाएं हो रही हैं, इतने सारे युद्ध चल रहे हैं। मैं रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को कैसे समझूं? मेरी समझ से परे है कि आखिर हो क्या रहा है।”
इस पर, सौरभ ने जवाब दिया, “ राजपाल भाई, डॉलर -रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।” इस बयान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समेत सभी के चेहरे पर हंसी ला दी । राजपाल भी हंसने लगे और बोले, “ मसला तो सुन लो एक बार ।”
जिसके बाद राजपाल यादव को पसंद करने वाले उनके फैंस ने ये वीडियो वायरल होते ही सौरभ द्विवेदी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। (Rajpal Yadav Video) जैकी यादव नाम के एक जर्नलिस्ट ने अपने एक्स पर लिखा- सौरभ द्विवेदी के सिर पर घमंड सवार हो गया है। ये आदमी दो चार बॉलीवुड के लोगों में क्या बैठने लगा है, यह अपनी औकात भूल गया है। राजपाल यादव जैसे लीजेंड की भरी महफिल में बेइज्जती कर रहा है।















