Ranbir Alia Wedding: फिर टली रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी, अब इस दिन लेंगे साथ फेरे, लोगों ने उड़ाया मजाक

Facebook
X
WhatsApp

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से यह कयास लगाये जा रहे थे कि इस साल के आखिर में दोनों सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन अब दोनों के फैंस को और इंतजार करना होगा. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिससे पता चलता है कि कपल ने शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया है. इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिससे फैंस को लगा कि दोनों जल्द ही शादी रचा लेंगे।

दरअसल, पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अगले साल अप्रैल तक टल गई है. इस पोस्ट में उन्होंने रणवीर और आलिया की तस्वीर वाला कोलाज लगाया है, जिस पर एक लाल पट्टी है. इस पट्टी पर लिखा है, “शादी अप्रैल 2022 तक टल गई है.” इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि रणवीर-आलिया की शादी फिलहाल इस साल नहीं होने जा रही है. साथ ही इस पोस्ट में एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत तक विक्की और कैट सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लेंगे।

विरल भयानी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर दिख रही हैं, वहीं रणबीर कपूर एक क्लिनिक के बाहर नजर आ रहे हैं. साथ ही विरल ने खबर दी है कि रणबीर और आलिया ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय किया है. शादी टलने की खबर से दोनों स्टार्स के फैंस में निराश हो गए हैं. लोगों को पूरी उम्मीद थी कि उनके चहेते सितारे इस साल जरूर एक-दूसरे का दामन थाम लेंगे. कई यूजर्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “शादी भी ‘ब्रह्मास्त्र’ की तरह डिले होती जा रही है.” वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये दोनों सेलिब्रिटी कभी भी एक-दूसरे के साथ शादी नहीं करेंगे, सिर्फ पब्लिसिटी के लिए शादी करने का नाटक कर रहे हैं।

वैसे बॉलीवुड गलियारे में लंबे समय से चर्चा है कि आलिया और रणबीर एक-दूसरे से शादी करेंगे. दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘बह्रमास्त्र’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म भी उनकी शादी की तरह लंबे समय से अटकी पड़ी है. इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ सिनेमा के पर्दे पर नजर आएंगे।

आलिया और रणबीर के पास ‘बह्मास्त्र’ के अलावा और भी कई बड़ी फिल्में हैं. आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म से आलिया को बड़ी उम्मीदें हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें