
Rishabh Pant Injury Status: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। चोट इतनी गंभीर थी कि पंत को एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्कैन किया जा रहा है।
Rishabh Pant Injury Status: ऋषभ पंत को कैसे लगी चोट?
भारत की पारी के 68वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की चौथी गेंद पर पंत रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से मिस हो गई और सीधे उनके दाहिने पैर पर लग गई। (Rishabh Pant Injury Status) इस चोट के कारण पंत दर्द से कराहते हुए बैठ गए। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उन्हें प्राथमिक इलाज दिया। बाद में, पंत को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत के पैर में सूजन और खून बहने की समस्या थी और वह पैर पर दबाव नहीं डाल पा रहे थे।
Also Read –Humayun Kabir New Party: विधानसभा चुनाव से पहले ही गिर जाएगी ममता बनर्जी की पार्टी? बंगाल की CM की कुर्सी पर पड़ी इस मुस्लिम नेता की नजर
ऋषभ पंत का स्कैन हो चुका है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। स्कैन रिपोर्ट के बाद ही यह तय होगा कि वह इस टेस्ट मैच में आगे खेल पाएंगे या नहीं। (Rishabh Pant Injury Status) यदि रिपोर्ट में कोई गंभीर चोट नहीं मिलती है, तो पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान में लौट सकते हैं क्योंकि उनका मामला “रिटायर्ड हर्ट” का है।
रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में क्या फर्क है?
रिटायर्ड हर्ट: जब कोई खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान छोड़ता है, तो वह बाद में फिर से बल्लेबाजी के लिए लौट सकता है।
रिटायर्ड आउट: अगर कोई खिलाड़ी रिटायर्ड आउट होता है, तो वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकता।
पंत का मामला रिटायर्ड हर्ट का है, जिससे वह फिट होने पर वापस आ सकते हैं।
आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
आईसीसी के नियमों के अनुसार, बल्लेबाजी के लिए रिप्लेसमेंट तब मिलता है जब खिलाड़ी को सिर में चोट (कन्कशन) लगी हो। (Rishabh Pant Injury Status) अगर सिर पर चोट के कारण खिलाड़ी उलझन या चक्कर महसूस करे, तो उसे कन्कशन सब्स्टीट्यूट दिया जा सकता है। लेकिन पंत को सिर में नहीं, बल्कि पैर में चोट लगी है, इसलिये उन्हें बैटिंग या कन्कशन सब्स्टीट्यूट नहीं मिलेगा।
क्या ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं?
अगर पंत फिट नहीं हो पाते हैं, तो ध्रुव जुरेल को सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है। वह विकेटकीपिंग तो कर सकते हैं, लेकिन बल्लेबाजी नहीं कर सकते।
Also Read –Chandauli: नौगढ़ में पैदल गश्त के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब ऋषभ पंत चोटिल हुए हैं। इससे पहले, लॉर्ड्स टेस्ट में भी पंत को विकेटकीपिंग करते समय उंगली में चोट आई थी। (Rishabh Pant Injury Status) उस चोट से उबरकर पंत ने मैनचेस्टर टेस्ट में वापसी की थी, लेकिन अब एक और नई चोट ने चिंता बढ़ा दी है।
पहले दिन की स्थिति
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी शुरू की और दिन के खेल के समाप्ति तक 4 विकेट पर 264 रन बना लिए थे। इस दौरान केएल राहुल ने 46 रन, यशस्वी जायसवाल ने 58 रन, और साई सुदर्शन ने शानदार 61 रन की पारी खेली। (Rishabh Pant Injury Status) शुभमन गिल ने 12 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर क्रमशः 19-19 रन पर नाबाद रहे। यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने 94 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की, जबकि साई सुदर्शन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी क्लास दिखाई।
क्या पंत सीरीज से बाहर हो सकते हैं?
टीम इंडिया की मेडिकल टीम पंत की स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर स्कैन में किसी प्रकार की फ्रैक्चर या मसल डैमेज की पुष्टि होती है, तो पंत को सीरीज से बाहर भी किया जा सकता है। यह टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा, खासकर जब भारत सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है।














