Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने का किया ऐलान, कहा- मैं कांग्रेस को मजबूत करूंगा

Facebook
X
WhatsApp

Robert Vadra: बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों हरियाणा लैंड स्कैम मामले को लेकर रोजाना ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए जा रहे हैं। आज यानी 17 अप्रैल को उन्हें फिर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया था। पूछताछ से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। (Robert Vadra) उन्होंने इस बात को खुलकर कह दिया कि वो राजनीति में कब कदम रखेंगे। बता दें कि इससे पहले कल यानी बुधवार ईडी दफ्तर में उनसे करीब छह घंटों तक पूछताछ चली थी।

image 176

Robert Vadra: राजनीति में एंट्री को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

ईडी दफ्तर जाने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है देश की जनता इसे अच्छे से समझती है। मैंने ईडी के हर सवालों के जवाब दिए हैं। अपने बारे में बात करते हुए उन्होने कहा कि मै ऐसा इंसान हूँ कि मुझे जितना दबाया जाये मैं उतना ही और मजबूत होकर सामने आता हूँ। (Robert Vadra) मै जनता की आवाज उठाना कभी बंद नहीं करूँगा। जब से मैंने इस बात का ऐलान किया कि मै राजनीति में आऊंगा तब से भाजपा मेरे खिलाफ नीची राजनीति शुरू कर दी है। जनता चाहती है कि मै राजनीति में आऊं इसीलिए मै जरूर राजनीति में आऊंगा और कांग्रेस को मजबूत करूँगा। उन्होंने आगे कहा कि मै जनता की बात उठाना बंद नहीं करूँगा। ये सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

image 177

पुराने सवाल पूछ रही ईडी- रॉबर्ट वाड्रा

ईडी से चल रही पूछताछ को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अभी पूछताछ चल रही है। सारे सवाल पुराने ही है जिनका जवाब मैं 2019 में ही दे चूका हूँ। उन सवालों का कोई ठोस आधार नहीं है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। (Robert Vadra) भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद मुझे दो बार क्लीन चिट दी है तो अब ये मुझे क्यों बुला रहे है? रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है ये सब भाजपा का गलत प्रकार और यदि का गलत इस्तेमाल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें