Salman Khan Fans: सलमान खान के नाबालिक फैंस ने की हद पार, कर दिया बड़ा कांड

Facebook
X
WhatsApp
image 309

Salman Khan Fans: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनिया भर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जी हां! सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सलमान खान का क्रेज उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता नहीं। नौजवान, बड़े, बुजुर्ग यहां तक कि बच्चों के बीच भी सलमान खान की पॉपुलैरिटी देखते बनती है, इसी बीच सलमान खान के फैंस से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन आप अपना माथा पकड़ लेंगे, दरअसल सलमान खान के कुछ नाबालिक फैंस ने ऐसा कदम उठाया है कि आप हैरान रह जाएंगे, आइए बताते हैं।

Salman Khan Fans: सलमान खान के फैंस ने किया कांड

Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजन

सलमान खान की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस पागल हुए रहते हैं, ईद पर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनके हजारों फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए मौजूद होते हैं, वहीं इसी बीच खबर आई है कि सलमान खान के तीन नाबालिक फैंस उनसे मिलने के लिए घर छोड़कर मुंबई के लिए निकल गए, (Salman Khan Fans) जी हां! तीन नाबालिक फैंस जिनकी उम्र 13, 11 और नौ साल बताई जा रही है, ये तीनों सलमान खान से मिलने के लिए घरवालों को बिना कुछ बताएं दिल्ली से निकल पड़े।

बता दें कि ये तीनों फैंस दिल्ली के सदर बाजार में मौजूद एक ही स्कूल में साथ में पढ़ते हैं। वहीं तीनों बच्चे जब अचानक से लापता हुए तो घरवालों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मामले का खुलासा होने पर पता चल चला कि तीनों लड़के महाराष्ट्र में वाहिद नाम के एक व्यक्ति से एक गेमिंग एप पर बात कर रहे थे। (Salman Khan Fans) वाहिद ने लड़कों से कहा कि एक बार वह सलमान खान से मिल चुका है। उसने लड़कों से वादा किया कि वह उन्हें सलमान खान से मिलवा सकता है। तीनों लड़के वाहिद पर भरोसा करते हुए घरवालों को बिना कुछ बताए मुंबई के लिए निकल पड़े।

Also Read –India-Syria Relations: भारत ने कट्टर मुस्लिम देश से बढ़ाई दोस्ती, पूर्व अल-कायदा नेता से पहली आधिकारिक मुलाकात, क्या है इसके पीछे का खेल?

घरवालों ने जब तीनों लड़कों के गुम होने की शिकायत की उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की, शुरुआती जांच में पुलिस ने एक लड़के के घर से हाथ से लिखा हुआ एक नोट बरामद किया, जिसमें लिखा हुआ था कि वह वाहिद से मिलने जालना जा रहे हैं, (Salman Khan Fans) इसके बाद वह सलमान खान से मिलेंगे। इसके बाद उन्हें अजमेरी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि लड़के ट्रेन से महाराष्ट्र गए होंगे। फिलहाल पुलिस ने बच्चों को ढूंढ लिया है, तीनों लड़के नासिक रेलवे स्टेशन पर मिले, कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं तीनों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें