Salman Khan Firing Case : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम अनुज थापन बताया जा रहा है। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं इस केस में शामिल आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था।
Schools Bomb Threat : दिल्ली के बाद अब लखनऊ में स्कूल को उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 1, 2024
Read more at: https://t.co/VJxSPGawvZ
Salman Khan Firing Case : आरोपी अनुज पर था हथियार सप्लाई का आरोप
बता दें, आरोपी अनुज थापन को सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीते कई दिनों से अनुज पुलिस कस्टडी में था। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, आरोपी अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में बिस्तर की दरी से परत खोलकर फांसी का फंदा बनाया और बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।
बता दें, यह घटना दोपहर 11 से 12 के बीच की है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी अनुज को सेंट जॉर्ज अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने चेकअप किया तो अनुज की मौत हो चुकी थी। बता दें, बीते 14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उसे मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पंजाब से अनुज को हिरासत में लिया था।

Salman Khan Firing Case : सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल 2024 रविवार की सुबह 5 बजे के करीब सलमान खान के अपार्टमेंट गैलेक्सी पर एक के बाद एक 4-5 फायरिंग हुईं। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सलमान के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे। हालांकि, पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने खान परिवार को इस बात का आश्वासन दिया कि उनके साथ पुलिस प्रशासन हैं और उन्हें कुछ नहीं हो सकता। घटना के बाद सलमान की सुरक्षा पहले से भी अधिक सख्त कर दी गई है।

Salman Khan Firing Case : सलमान के घर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक हुई थी कैब
बता दें, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में कई सारे अपडेट्स सामने आए हैं। बीते दिनों जब सलमान दुबई के लिए रवाना हुए थे, उस दिन उनके घर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिसनोई के नाम से एक कैब बुक करके भेजी गई थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया था।

Salman Khan Firing Case : केस में लगा है मकोका कानून
बीते दिनों मुंबई पुलिस ने इस मामले में ‘मकोका कानून’ लगा दिया। अब इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को जमानत मिलना मुश्किल हो गया था। वहीं क्राइम पुलिस अनमोल बिश्नोई पर भी शिकंजा कसने वाली है। बता दें, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच पहले ही इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है।









