Salman Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दे कि इसके पीछे की वजह सलमान खान की कोई फिल्म नहीं है। बल्कि सलमान खान का चश्मा वाला लुक है, जोकि उनकी पुरानी फिल्मों में देखा गया है। सलमान खान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया नेटिजन्स उनके पुराने लुक को देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Salman Khan Video: सलमान खान नया लुक देखकर फैंस ने की जमकर तारीफ वीडियो वायरल
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Salman Khan इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दे कि सलमान खान ने अचानक से अपना ऐसा ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसकी वजह से उनके फैंस उनके लुक के दीवाने हो गए हैं। बता दे कि Salman Khan कल देर रात पैप्स राजी के कैमरे में कैद हुए। लेकिन हर बार से अलग अंदाज में इस बार सलमान खान नजर आए है। उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के समीर जैसे चश्मा लगाया हुआ था। (Salman Khan Video) ब्लैक शर्ट में सलमान खान का ये लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर आया। हर तरफ उनके ही चर्चे होने लगे। Salman Khan का ये लुक देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
सलमान खान का ये वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा- ओल्ड स्कूल स्वैग, न्यू स्कूल स्टाइल 90 सलमान खान लुक फिर से जीवंत हो उठा, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- रस्सी जल गई बल नहीं गया, इसके साथ ही सलमान खान के फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की है।
Also Read –Seaplane India 2026: रनवे नहीं, अब नदियां बनेंगी एयरपोर्ट! हरिद्वार में सी-प्लेन का सफल टेस्ट
सलमान खान अपमकिंग फिल्म्स
सलमान खान आने वाले दिनों में बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब जाकर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। उस दिन अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हो रही है। (Salman Khan Video) तो वहीं रिपोर्ट कि माने तो बैटल ऑफ गलवान जून के महीने में रिलीज हो सकती है। (Salman Khan Video) इसके अलावा सलमान खान वामशी और दिल राजू के साथ अगली फिल्म करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही रिपोर्ट कि माने तो समंथा रूथ प्रभु के पति राज के साथ भी सलमान खान एक एक्शन फिल्म कर सकते हैं। तो वहीं सलमान खान की किक 2 भी पाइपलाइन में है।














