रिपोर्ट- रईस खान
Shahjahanpur: शाहजहाँपुर जनपद में समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा एक सराहनीय पहल देखने को मिली। संस्था के पदाधिकारियों ने भावलखेड़ा ब्लॉक की दिउरिया ग्राम पंचायत पहुंचकर वहां के बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाई, सिमइयां, नमकीन, बिस्कुट और फ्रूटी आदि उपहार स्वरूप वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मौके पर संस्था के संस्थापक शाहनवाज खान एडवोकेट और ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा कि त्योहारों का असली आनंद तभी है जब हम उन्हें मिल-जुलकर मनाएं। (Shahjahanpur) उन्होंने कहा कि यदि हम खुद खुशी मना रहे हों और हमारे आसपास कोई दुखी हो, तो ऐसे में त्योहार का महत्व कम हो जाता है। आज के व्यस्त जीवन में त्योहार ही एक ऐसा अवसर होते हैं, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि सहयोग संस्था हमेशा उन जगहों पर पहुंचने का प्रयास करती है, जहां वास्तव में मदद की जरूरत होती है। (Shahjahanpur) इसी उद्देश्य से दिउरिया ग्राम पंचायत का चयन किया गया, क्योंकि यहां कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें सहयोग की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बसीउल्ला का विशेष सहयोग रहा। (Shahjahanpur) साथ ही संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य जैसे सैय्यद अनवर मियां, शिवम वर्मा, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता यादव, सबाब और सुधीर समेत कई लोग मौजूद रहे।
इस पहल ने न सिर्फ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।















