Shashi Tharoor Congress Conflict: कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों केंद्र सरकार की तरफ से विदेशों में भेजे गए डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। थरूर का समूह अमेरिका और पनामा समेत अन्य देश जाकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दे रहे हैं। (Shashi Tharoor Congress Conflict) इससे कांग्रेस और शशि थरूर के रिश्तों में खटास भी देखने को मिल रही। दरअसल, शशि थरूर पनामा में अपने एक विवादित बयान से चर्चा में हैं। उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसके बाद कांग्रेस को जवाब देना पड़ गया। आइये जानते हैं। गए शशि थरूर!

पनामा में शशि थरूर ने एक बयान दिया, जिसके बाद से विवाद छिड़ गया। (Shashi Tharoor Congress Conflict) उन्होंने अपने बयान में कहा कि साल 2016 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने पहली बाज सर्जिकल स्ट्राइक की थी। बस फिर क्या शशि थरूर के इसी बयान के बाद कांग्रेस भी आग बबूला हो गई और पार्टी ने पुराने आंकड़े सामने रखकर सबकी बोलती बंद कर दी।
Shashi Tharoor Congress Conflict: कांग्रेस ने दिया जवाब
शशि थरूर के विवादित बयान पर कांग्रेस ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में कांग्रेस सरकारों की तरफ से किए गए छह सर्जिकल स्ट्राइक गिनाए गए, जो पाकिस्तान पर किए गए थे। कांग्रेस पोस्ट के मुताबिक, उनकी सरकार के रहते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2008 से लेकर 2014 तक छह सर्जिकल स्ट्राइक किए गए। इनमें मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद भी कार्रवाई भी शामिल है।