Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में ग्राम पंचायत मझवन में चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में ग्राम पंचायत मझवन में चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Facebook
X
WhatsApp

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझवन में शनिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

Siddharthnagar News: ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया

इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विधवा पेंशन, मनरेगा संबंधित आवास योजना, शौचालय आदि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

सफाई व्यवस्था पर जोर

खंड विकास अधिकारी ने सफाई कर्मियों को भी हिदायत दी कि वे गांव को स्वच्छ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि गंदगी से विभिन्न बीमारियां फैलती हैं, इसलिए गांव को स्वच्छ रखना जरूरी है। चौपाल में ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र मौर्य, ग्राम सचिव रामबेलास गुप्ता, रोजगार सेवक रवि जयसवाल, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

रिर्पोट- सूचित वर्मा

https://youtu.be/U34oOZhYNgg?si=lyfgZ1jCZUAP-1xK

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें