Sitapur News: रामपुर मथुरा में राह चलते व्यक्ति से मोबाइल छीनने का मामला

Sitapur News: रामपुर मथुरा में राह चलते व्यक्ति से मोबाइल छीनने का मामला
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: सीतापुर जिले (Sitapur News) के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 6 दिसंबर को राह चलते व्यक्ति से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने अब पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर मामले की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

पीड़ित तिलपुरा गांव निवासी मोनू पुत्र हरिनाम ने बताया कि वह 6 दिसंबर की शाम रेउसा-महमूदाबाद रोड पर सेमरी चौराहे से आगे पूरब की ओर जा रहा था। तभी दो बाइक सवार आए और उसके हाथ से जबरदस्ती मोबाइल छीन कर भाग गए। उचक्कों ने शोर मचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

Sitapur News: थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की

पीड़ित ने अगले दिन चांदपुर पुलिस चौकी पहुंच कर लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पांच दिन गुजर जाने के बाद भी जब थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर पीड़ित ने 12 दिसंबर को पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद को प्रार्थना पत्र देकर घटना की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

Sitapur News: पीड़ित ने बताया कि वह गरीब परिवार का सदस्य है और उसके पास मोबाइल से ही उसका रोजगार चलता है। मोबाइल छीनने से उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उसने मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/MIeD59NrA48?si=JkYWrzxj9Gq8Wc6r

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें